Site icon ISCPress

काहिरा और तल अवीव के बीच हवाई सेवा के लिए विचार कर रहा है मिस्र

मिस्र एयरलाइन्स के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स के चीफ ने कहा है कि हम काहिरा और तल अवीव के बीच फ्लाइट सेवा शुरू करने पर विचार कर रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार मिस्र एयरलाइंस के निदेशक मंडल के अध्यक्ष ने घोषणा की है कि हहम इस्राईल के लिए सीढ़ी उड़ान सेवा शुरू करने पर गहन विचार विमर्श कर रहे हैं।

रशिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात में एक वार्ता के दौरान मिस्र एयरलाइंस के निदेशक मंडल के अध्यक्ष रुश्दी ज़करिया ने कहा कि हम तल अवीव के लिए हवाई सर्विस शुरू करने को लेकर वार्ता कर रहे हैं।

रुश्दी ने कहा कि हम अफ्रीका में अपनी सेवाओं के विस्तार के लिए सूडान के साथ भी एक संयुक्त प्रोजेक्ट के लिए बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अफ्रीका में सेवा विस्तार के क्रम में हम अगले कुछ समय में ही घाना में नई फ्लाइट सेवा शुरू कर रहे हैं।

Exit mobile version