Site icon ISCPress

इराक़ के सुलेमानिया में कोरमोर गैस फील्ड पर ड्रोन हमला

इराक़ के सुलेमानिया में कोरमोर गैस फील्ड पर ड्रोन हमला

इराक़ के सुलेमानिया प्रांत के पश्चिम में स्थित कोरमोर गैस फील्ड पर ड्रोन से हमला किए जाने के बाद वहां आग लग गई। हमले के कारण गैस का उत्पादन बंद हो गया और इराक़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

अल-मयादीन के संवाददाता ने बताया कि इराक़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र के अधिकांश इलाक़ों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। यह घटना सुलेमानिया के पश्चिम में स्थित जामजमाल इलाक़े के कोरमोर गैस फील्ड पर ड्रोन से किए गए हमले के बाद हुई।

संवाददाता के अनुसार, हमले के बाद गैस फील्ड के एक हिस्से में आग लग गई। बमबारी के कारण गैस क्षेत्र में उत्पादन भी बंद हो गया। वहीं, इराक़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र के बिजली मंत्रालय ने घोषणा की कि कोरमोर गैस फील्ड पर हमले के परिणामस्वरूप बिजली व्यवस्था को लगभग 2,800 मेगावाट बिजली की आपूर्ति का नुकसान हुआ है।

इराक़ी प्रधानमंत्री अली अल-ज़ैदी ने जांच के आदेश दिए

इस घटना पर पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए इराक़ के प्रधानमंत्री अली अल-ज़ैदी ने गैस फील्ड पर हुए हमले की जांच के लिए इराक़ी संघीय सरकार और कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार की एक संयुक्त जांच समिति गठित करने का निर्देश दिया है।

नवंबर 2025 में भी हुआ था हमला

गौरतलब है कि नवंबर 2025 में भी इराकी कुर्दिस्तान क्षेत्र के कोरमोर गैस फील्ड पर ड्रोन से हमला किया गया था। उस हमले के कारण गैस फील्ड में परिचालन गतिविधियां रोकनी पड़ी थीं। उस समय कुछ ही दिनों के भीतर यह दूसरा हमला था। इससे पहले भी एक अन्य ड्रोन को गैस फील्ड तक पहुंचने से रोकने के लिए इराक़ी कुर्दिस्तान की सुरक्षा बलों ने उस पर गोलीबारी की थी।

Exit mobile version