Site icon ISCPress

लेबनान में आज रात से युद्ध-विराम शुरू होगा: अल-मयादीन

लेबनान में आज रात से युद्ध-विराम शुरू होगा: अल-मयादीन

अल-मयादीन ने एक वरिष्ठ ईरानी सुरक्षा सूत्र के हवाले से रिपोर्ट दी है कि ईरान के प्रयासों और दबाव के चलते आज रात से लेबनान में भी युद्ध-विराम लागू किया जाएगा। यानी अगर दोनों देशों के बीच शांति बनी रहती है, तो लेबनान में भी स्थिति अपेक्षाकृत शांत रह सकती है। इस तरह यह युद्ध-विराम केवल स्थानीय नहीं, बल्कि व्यापक क्षेत्रीय संतुलन का हिस्सा माना जा रहा है।

इस युद्धविराम की अवधि एक सप्ताह होगी और यह ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्धविराम की समाप्ति तक जारी रहेगा। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है, जब क्षेत्र में लगातार बढ़ती सैन्य गतिविधियों और टकराव की आशंकाओं ने हालात को बेहद संवेदनशील बना दिया है।

हालांकि, नेतन्याहू एक विघटनकारी तत्व के रूप में फिर से इस समझौते को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन फिर भी अमेरिका को उनका साझेदार और उन्हें नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। सूत्रों का कहना है कि, अगर युद्ध-विराम को नुकसान पहुंचता है, तो इसके पीछे इज़रायली हस्तक्षेप एक बड़ा कारण हो सकता है। ऐसे में अमेरिका को भी जिम्मेदार ठहराया गया है कि वह अपने सहयोगी पर नियंत्रण बनाए रखे और हालात को बिगड़ने से रोके।

सेंटकॉम ने ईरान के साथ युद्ध में अमेरिकी हताहतों के आंकड़े जारी किए

अमेरिकी केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने बताया है कि ईरान के खिलाफ कार्रवाई के दौरान उसके लगभग 400 सैनिक घायल हुए हैं। यह तब है जब वॉशिंगटन आम तौर पर सटीक आंकड़े देने से बचता रहा है।

इस केंद्र ने युद्ध में मारे गए सैनिकों के नए आंकड़े जारी नहीं किए और मृतकों की संख्या अब भी 13 ही बताई है। हालांकि, ईरान के हमलों की तीव्रता को देखते हुए अमेरिकी सैनिकों की वास्तविक हताहत संख्या इससे अधिक होने का अनुमान है।

Exit mobile version