ISCPress

ब्रिक्स बहुध्रुवीय विश्व की ओर बढ़ रहा है: ब्राज़ील

Officials, including South Africa's President Cyril Ramaphosa, Russia's President Vladimir Putin and China's President Xi Jinping, attend a plenary session in the outreach/BRICS Plus format at the BRICS summit in Kazan, Russia October 24, 2024. REUTERS/Maxim Shemetov/Pool

ब्रिक्स बहुध्रुवीय विश्व की ओर बढ़ रहा है: ब्राज़ील

ब्राज़ीलमें एक भाषण के दौरान, राष्ट्रपति लूला ने ब्राज़ील की ब्रिक्स को लेकर प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया और विश्व में शांति के लिए सामूहिक प्रयासों और बहुपक्षीय सुरक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की। इस समूह की आगामी बैठक 6 और 7 फरवरी को रियो डी जेनेरो में आयोजित होगी।

ब्राज़ील के राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि “एकतरफ़ावाद, अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को कमजोर करता है” और “शक्ति के आधार पर वार्ता” दुनिया में अस्थिरता को बढ़ावा देगी। लूला ने अमेरिका द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) पर दबाव डालने की ओर संकेत करते हुए चेतावनी दी कि इस संगठन को कमजोर करने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने वैश्विक स्वास्थ्य संप्रभुता को मज़बूत करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया ताकि दवाओं और टीकों तक समान पहुंच सुनिश्चित हो सके।

ब्रिक्स में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका (स्थापना सदस्य) के साथ-साथ ईरान, मिस्र, यूएई, इंडोनेशिया और इथियोपिया शामिल हैं। दुनिया भर के कई देश इस समूह में शामिल होने की इच्छा जता चुके हैं।

ब्राज़ील के राष्ट्रपति ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तापमान वृद्धि और ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को लेकर भी चेतावनी दी। उन्होंने ब्रिक्स से संयुक्त राष्ट्र के 30वें जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP-30) में महत्वाकांक्षी परिणाम हासिल करने के लिए प्रयास करने की अपील की। इसके अलावा, लूला ने व्यापारिक बाधाओं को दूर करने और वैश्विक संरक्षणवाद के बीच ब्रिक्स को संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से वैश्विक शासन के पुनर्निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Exit mobile version