Site icon ISCPress

बहरीन स्वतंत्र निर्णय लेने वाला देश कम और रणनीतिक अड्डा अधिक बन चुका है: ईरान 

बहरीन स्वतंत्र निर्णय लेने वाला देश कम और रणनीतिक अड्डा अधिक बन चुका है: ईरान 

ईरान की अंतर-संसदीय संघ की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष मनुचेहर मुत्तकी ने कहा कि, बहरीन के प्रतिनिधि के अपमानजनक बयान ऐसे थे मानो कोई व्यक्ति अमेरिका, बल्कि अमेरिका और इज़रायल का एजेंट बनकर बोल रहा हो।

उन्होंने आगे कहा कि छोटा-सा देश बहरीन अपनी लगभग 30 लाख वर्ग मीटर भूमि, हवाई अड्डे की सुविधाओं, होटलों और अन्य संसाधनों के साथ अमेरिका को उपलब्ध करा चुका है।

मुत्तकी ने जोर देकर कहा कि जब आप इस तरह की सुविधाएँ मुहैया कराते हैं, तो आप अमेरिका के आक्रामक युद्ध को आसान बनाते हैं। उन्होंने निष्कर्ष में कहा कि इस प्रकार की मदद के कारण बहरीन को इस युद्ध में साझेदार माना जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की नीतियाँ दर्शाती हैं कि बहरीन शासन अपने राष्ट्रीय हितों से अधिक बाहरी शक्तियों के हितों को प्राथमिकता दे रहा है। इससे यह धारणा मजबूत होती है कि बहरीन अब स्वतंत्र निर्णय लेने वाला देश कम और एक रणनीतिक अड्डा अधिक बन चुका है।

मुत्तकी ने चेतावनी देते हुए कहा कि, जब कोई देश किसी बाहरी शक्ति को इस स्तर पर सहयोग देता है, तो वह सिर्फ मेज़बान नहीं रहता, बल्कि उसके हर सैन्य कदम और आक्रामक कार्रवाई में साझेदार माना जाता है। ऐसे में बहरीन शासन की भूमिका अब तटस्थ नहीं, बल्कि सीधे तौर पर अमेरिका की नीतियों के समर्थन में देखी जा रही है।

अंत में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए जरूरी है कि ऐसे देश अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करें और बाहरी शक्तियों के दबाव से बाहर निकलकर स्वतंत्र और संतुलित रुख अपनाएँ।

Exit mobile version