Site icon ISCPress

मक्का पर हमले का आरोप, सऊदी अरब की मैदानी हार से भागने की कोशिश: यमनी सेना

मक्का पर हमले का आरोप, सऊदी अरब की मैदानी हार से भागने की कोशिश: यमनी सेना

यमन की सेना ने मक्का मुकर्रमा को निशाना बनाने के आरोपों को ख़ारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि उसने आज सऊदी अरब की धरती पर कोई सैन्य अभियान नहीं चलाया है। यमन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता याह्या सरीअ ने आज मंगलवार को मक्का पर हमला करने के दावे को ख़ारिज करते हुए कहा कि यमनी सशस्त्र बलों ने आज सऊदी अरब की धरती के खिलाफ कोई सैन्य कार्रवाई नहीं की है।

बता दें कि, अंसारुल्लाह ने सऊदी अरब के सभी पवित्र स्थलों जिसमे “मदीना और मक्का” शामिल है किसी भी प्रकार के हमले से हमेशा इनकार किया है। यमन का कहना है कि, सऊदी अरब यमन पर इस तरह के हमले का आरोप इस लिए लगाता है ताकि वह इस आरोप के ज़रिए अंसारुल्लाह को मुस्लिम उम्मत में बदनाम कर सके।

इस बयान में कहा गया है कि युद्ध के मैदान में सऊदी अरब की सेनाओं को मिल रही लगातार हार ने उन्हें भ्रम और असमंजस की स्थिति में डाल दिया है। इसी कारण वे झूठी खबरें गढ़ने और घटनाओं को तोड़-मरोड़कर पेश करने का सहारा ले रहे हैं।

यमनी सशस्त्र बलों ने मक्का मुकर्रमा को निशाना बनाने के आरोप को झूठा और पुराना मनगढ़ंत आरोप बताया। बयान में कहा गया है कि सऊदी अरब हर बार युद्ध के मैदान में हार का सामना करने के बाद इसी तरह के आरोप लगाता है।

बयान में आगे कहा गया है कि इन्हीं सैन्य विफलताओं के कारण सऊदी अरब ने यमन की बहादुर और ईमानदार जनता का मुकाबला करने के लिए इस्राईली शासन से हस्तक्षेप करने और उसकी मदद करने की गुहार लगाई है।

Exit mobile version