Site icon ISCPress

34 ईरानी तेल टैंकरों ने अमेरिकी प्रतिबंधों को किया दरकिनार: वर्टेका रिपोर्ट

34 ईरानी तेल टैंकरों ने अमेरिकी प्रतिबंधों को किया दरकिनार: वर्टेका रिपोर्ट

समुद्री माल ढुलाई और जहाजों की ट्रैकिंग से जुड़ी कंपनी वर्टेका के नए आंकड़ों के आधार पर फाइनेंशियल टाइम्स ने रिपोर्ट दी है कि, ईरान से जुड़े कम से कम 34 तेल टैंकर अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को दरकिनार करने में सफल रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ये घटनाएँ उस समय की हैं जब अमेरिका ने ईरान पर तेल निर्यात को सीमित करने के लिए सख्त आर्थिक और समुद्री प्रतिबंध लागू किए हुए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, इनमें से कम से कम 19 टैंकर फारस की खाड़ी से बाहर निकल चुके हैं, जबकि लगभग 15 टैंकर खाड़ी में प्रवेश कर ईरान की ओर जा रहे हैं, जो ओमान की खाड़ी के रास्ते से जुड़ी गतिविधियों को दर्शाते हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कम से कम 6 टैंकरों की पुष्टि हुई है कि वे ईरानी कच्चा तेल ले जा रहे थे। इन जहाजों के जरिए कुल लगभग 10.7 मिलियन बैरल तेल का परिवहन किया गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, ये आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैं कि प्रतिबंधों के बावजूद ईरान अपने तेल निर्यात को पूरी तरह रोकने से बचाने के लिए वैकल्पिक समुद्री मार्गों और जहाज नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा है।

Exit mobile version