यमन के बाज़ार पर सऊदी अरब के हवाई हमले में 14 लोगों की मौत
यमनी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के हवाई हमलों में यमन के अल-जौफ प्रांत के अल-हज़्म इलाक़े में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। यमन के अल-मसीरा टीवी चैनल ने खबर दी है कि, सऊदी अरब के हवाई हमलों में अल-जौफ प्रांत के अल-हज़्म इलाक़े में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक़, इन हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत 10 लोग घायल भी हुए हैं।
अल-जौफ प्रांत में अल-मसीरा के संवाददाता के अनुसार, सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने अल-हज़्म के बाज़ार को कई हवाई हमलों का निशाना बनाया। इसके अलावा, एक पेट्रोल पंप पर भी बमबारी की गई। इन हमलों में बाज़ार में ख़रीदारी करने आए नागरिकों में से कई लोग मारे गए और घायल हुए। प्रभावित लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं।
दूसरी ओर, यमन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने अदन हवाई अड्डे पर मौजूद लोगों से तत्काल हवाई अड्डा खाली करने की अपील की। उन्होंने इस अपील की वजह बताते हुए कहा कि वहां सऊदी अरब का एक सैन्य मालवाहक विमान मौजूद है, जिसका इस्तेमाल यमन के लोगों को मारने के उद्देश्य से हथियारों की आपूर्ति करने के लिए किया जा रहा है।
सऊदी अरब के विभिन्न इलाक़ों में धमाकों की आवाज़ें सुनाई दीं
स्थानीय सूत्रों ने बुधवार तड़के सऊदी अरब के दो इलाक़ों में धमाकों की आवाज़ सुनाई देने की खबर दी। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने गुरुवार तड़के बताया कि सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत और नजरान में मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाले सायरन सक्रिय हो गए थे। रिपोर्टों के अनुसार, यमन की सेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में सऊदी शासन के ठिकानों को इन दोनों इलाकों में निशाना बनाया गया।
कुछ अनौपचारिक रिपोर्टों में दावा किया गया है कि यमन की मिसाइलें पूर्वी सऊदी अरब में स्थित रास तनूरा तेल रिफाइनरी पर गिरीं, जिसके बाद इस तेल प्रतिष्ठान में कामकाज रोक दिया गया। इसके अलावा, उड़ानों से संबंधित आँकड़ों से पता चलता है कि पूर्वी प्रांत के दमाम शहर स्थित किंग फ़हद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई परिचालन निलंबित कर दिया गया है।
किंग फ़हद हवाई अड्डे पर परिचालन बंद
उड़ानों से संबंधित आँकड़ों के अनुसार, पूर्वी प्रांत के दमाम शहर स्थित किंग फ़हद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई परिचालन निलंबित कर दिया गया है। वहीं, कुछ अनौपचारिक रिपोर्टों में दावा किया गया है कि, यमन की मिसाइलें रास तनूरा तेल रिफाइनरी पर गिरीं, जिसके बाद इस तेल प्रतिष्ठान में कामकाज रोक दिया गया।

