Site icon ISCPress

फ़ारस की खाड़ी और होर्मुज़ के बारे में ईरानी सुप्रीम लीडर के 10 अहम रणनीतिक बिंदु

फ़ारस की खाड़ी और होर्मुज़ के बारे में ईरानी सुप्रीम लीडर के 10 अहम रणनीतिक बिंदु

ईरान के सुप्रीम लीडर ने फ़ारस की खाड़ी और होर्मुज़ की अहमियत पर ज़ोर देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में अमेरिका और दूसरी विदेशी ताक़तों की मौजूदगी ही असुरक्षा और तनाव की सबसे बड़ी वजह है। उनके अनुसार, विदेशी सेनाओं के सैन्य अड्डे न केवल क्षेत्र में अशांति फैलाते हैं, बल्कि वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं।

सुप्रीम लीडर के 10 अहम रणनीतिक बिंदु

1. फ़ारस की खाड़ी के इलाक़े में अमेरिकी और दूसरे विदेशी ताक़तों की मौजूदगी और उनका यहां डेरा जमाना, क्षेत्र की असुरक्षा का सबसे बड़ा कारण है।

2. अमेरिका के दिखावटी और खोखले सैन्य ठिकाने अपनी ही सुरक्षा सुनिश्चित करने में असमर्थ हैं।

3. फ़ारस की खाड़ी क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य अमेरिका के बिना है, और यह भविष्य यहां की क़ौमों की तरक़्क़ी, आराम और खुशहाली की सेवा में होगा।

4. फ़ारस की खाड़ी और दरिया-ए-उमान के विशाल जलक्षेत्र में हम और हमारे पड़ोसी एक-दूसरे के “हम-सफ़र और हम-तक़दीर” हैं।

5. फ़ारस की में शरारती विदेशी ताक़तों के लिए कोई जगह नहीं है, सिवाय इसके कि वे इसकी गहराइयों में दफ़्न हो जाएँ।

6. फ़ारस की खाड़ी में इस्लामी ईरान की लगातार जीतों की श्रृंखला, क्षेत्र और दुनिया में एक नई व्यवस्था की शुरुआत है।

7. हुर्मुज़ जलडमरू मध्य पर ईरान के प्रबंधन और नियंत्रण को सही रूप में लागू करके, खाड़ी-ए-फ़ारस क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

8. दुश्मन ताक़तों द्वारा तंग-ए-हुर्मुज़ के दुरुपयोग की नीति और साज़िशों का अंत किया जाएगा।

9. नए क़ानूनी नियमों और हुर्मुज़ जलडमरू मध्य के नए प्रबंधन के ज़रिए क्षेत्र की क़ौमों के लिए शांति, सुख और तरक़्क़ी सुनिश्चित की जाएगी।

10. हुर्मुज़ जलडमरू मध्य के नए प्रबंधन से मिलने वाले आर्थिक लाभों और संसाधनों से ईरानी जनता के दिल खुश होंगे।

Exit mobile version