Site icon ISCPress

हमास, मुश्किल हालात में भी संगठन की लोकतांत्रिक प्रक्रिया जारी, खलील अल-हय्या बने राजनीतिक प्रमुख

फिलिस्तीनी संगठन हमास ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि खलील अल-हय्या को संगठन के राजनीतिक ब्यूरो (पॉलिटिकल ऑफिस) का नया प्रमुख चुना गया है। हमास ने बताया कि यह फैसला संगठन के अंदर तय प्रक्रिया और चुनाव के जरिए लिया गया।

हमास के अनुसार, इस चुनाव में गाजा पट्टी, वेस्ट बैंक, ज़ायोनी शासन की जेलों में बंद सदस्यों और विदेशों में मौजूद संगठन के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। संगठन ने कहा कि चुनाव उसकी आंतरिक परिषद और तय नियमों के अनुसार कराया गया।

अपने बयान में हमास ने कहा कि बेहद कठिन परिस्थितियों और लगातार जारी संघर्ष के बावजूद संगठन अपनी संस्थागत व्यवस्था और आंतरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन कर रहा है। हमास का कहना है कि यह चुनाव इस बात का संकेत है कि संगठन चुनौतीपूर्ण हालात में भी अपने संगठनात्मक ढांचे और निर्णय लेने की प्रणाली को बनाए हुए है।

खलील अल-हय्या लंबे समय से हमास के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे हैं और संगठन की ओर से कई अहम राजनीतिक और कूटनीतिक बातचीत में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Exit mobile version