Site icon ISCPress

लाल सागर में सऊदी अरब पर नाकाबंदी लागू बाकी सबके लिए खुला है बाबुल-मंदब

सनआ : यमन ने सऊदी अरब पर जवाबी कार्रवाई करते हुए लाल सागर में समुद्री नाकाबंदी लागू करने की घोषणा करते हुए कहा कि बाकी अब देशों के लिए बाबुल मंदब खुला हुआ है। यमन के मुख्य वार्ताकार ने कहा है कि बाबुल मंदब जलडमरूमध्य खुला हुआ है और समुद्री नाकेबंदी केवल सऊदी अरब के खिलाफ लागू की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल-मसीरा ने अपने सूत्रों के हवाले से कहा कि यमन के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद अब्दुल सलाम ने कहा कि बाबुल-मंदब जलडमरूमध्य, कुछ लोगों के दावों के विपरीत, बंद नहीं है।

उन्होंने कहा कि यमन का आधिकारिक रुख उसकी सशस्त्र सेनाओं द्वारा पहले ही घोषित किया जा चुका है और सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी, यमन पर लगाए गए प्रतिबंधों के जवाब में की गई है।

अब्दुल सलाम ने कहा कि यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब सऊदी अरब, यमन की सुरक्षा, संप्रभुता और स्वतंत्रता को ध्यान में रखते हुए इस संकट के समाधान की हर कोशिश का विरोध कर रहा है।

Exit mobile version