Site icon ISCPress

यमन के हमले के बाद सऊदी अरब ने जीज़ान ऑयल रिफाइनरी बंद की

रियाज़: सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको ने जीज़ान ऑयल रिफाइनरी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह फैसला यमन के सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हालिया हमले के बाद लिया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, जीज़ान रिफाइनरी की क्षमता प्रतिदिन लगभग 4 लाख बैरल तेल प्रोसेस करने की है। बताया गया है कि हमले में रिफाइनरी के गैसिफिकेशन कॉम्प्लेक्स और तेल भंडारण क्षेत्र को नुकसान पहुंचा।
वहीं, यमन के रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि सऊदी अरब अपने सुरक्षा तंत्र की विफलता को छिपाने की कोशिश कर रहा है। अधिकारी ने सऊदी अरब से यमन की संप्रभुता का सम्मान करने और देश पर लगाए गए प्रतिबंधों को खत्म करने की मांग की।
दूसरी ओर, यमन जनांदोलन अंसारुल्लाह के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि जीज़ान और यनबू पर हुए हमलों के बाद सऊदी अरब की प्रतिक्रिया उसकी चिंता और दबाव को दिखाती है।

Exit mobile version