Site icon ISCPress

यमन की सऊदी अरब को चेतावनी, ईरान के समर्थन से तोड़ेंगे नाकाबंदी

सनआ : यमन के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद मिफ्ताह ने कहा है कि ईरान के समर्थन से यमन अमेरिकी-सऊदी दबाव और नाकाबंदी को खत्म करने की कोशिश करेगा।

उन्होंने ईरान की सरकार और जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि ईरान ने यमन के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों और दबाव का मुकाबला करने में मदद की है।

मोहम्मद मिफ्ताह ने यमन के हूती नेता सय्यद अब्दुल मलिक बद्र अल-दीन अल-हौसी के नेतृत्व में नाकाबंदी तोड़ने का संकल्प जताया। उन्होंने सऊदी अरब और उसके सहयोगियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यमन के खिलाफ कोई भी “बड़ी गलती” या सैन्य कार्रवाई की गई तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यमन के हवाई अड्डों या हवाई क्षेत्र में आने वाले किसी भी विमान को निशाना बनाने की कोशिश के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

Exit mobile version