Site icon ISCPress

यमन की चेतावनी, सऊदी अरब के पास खोने के लिए बहुत कुछ

सनआ: यमन के लोकप्रिय जनांदोलन अंसारुल्लाह के राजनीतिक कार्यालय के सदस्य मोहम्मद अल-बुखैती ने सऊदी अरब को चेतावनी देते हुए कहा कि हौसी प्रतिनिधिमंडल उसी ईरानी विमान से यमन की राजधानी सनआ वापस लौटेगा, जिससे वह ईरान की राजधानी तेहरान में आयतुल्लाह ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचा था।
अल-बुखैती ने यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रकाशित एक बातचीत के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि अगर सऊदी अरब इस विमान को रोकने की कोशिश करता है या सनआ एयरपोर्ट को निशाना बनाता है, तो अंसारुल्लाह की ओर से इसका तुरंत जवाब दिया जाएगा।
हौसी नेता ने कहा कि यमन के पास खोने के लिए बहुत ज्यादा कुछ नहीं है, जबकि सऊदी अरब के पास तेल प्रतिष्ठान, हवाई अड्डे और कई महत्वपूर्ण बंदरगाह हैं, जिन्हें नुकसान पहुंच सकता है।
उन्होंने कहा कि यमन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को समाप्त करना और जारी नाकाबंदी को हटाना अब यमन और सऊदी अरब दोनों के हित में है। अल-बुखैती के अनुसार, क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए दोनों देशों के बीच तनाव कम करना जरूरी है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरानी विमान के सनआ एयरपोर्ट पहुंचने और उसके बाद हौसी प्रतिनिधिमंडल के साथ वापसी को लेकर हौसी समूह और सऊदी अरब के बीच तनाव बढ़ गया है।
यमन में लंबे समय से जारी संघर्ष और क्षेत्रीय राजनीतिक विवादों के बीच दोनों पक्षों के बीच संबंधों पर दुनिया की नजर बनी हुई है।

Exit mobile version