ISCPress

इस्राईल अल्जीरिया की सरहदों तक पहुंचा मतभेद भूलकर एकजुट होने का समय

अल्जीरिया के प्रधानमंत्री अब्दुल अज़ीज़ जेराद ने अल्जीरिया को इस्राईल की ओर से मौजूद खतरे से सचेत करते हुए इस्राईल और मोरक्को के बीच संबंधों की शुरुआत पर कहा कि इस्राईल हमारी सरहदों तक आ गया है। जब हम कहते हैं कि बाहरी शत्रु हमारे खिलाफ हमले और हमारी सुरक्षा एवं शांति के खिलाफ साज़िशे कर रहा है तो उसका मतलब यही है। आज इस्राईल हमारी सरहदों तक आ गया है ज़रूरत है कि हम एकजुट रहें।
आज अफ्रीका और हमारी सरहदों अशांत हैं। इस्राईल हमारी सरहदों तक पहुंचने के लिए बेचैन है। हमें आँतरिक मतभेदों को भूलना होगा और देश में शांति एवं स्थायित्व के लिए प्रयास करना होंगे। क्षेत्र को अशांत करने के बहुत से बहाने दुश्मन के पास मौजूद हैं मोरक्को और अफ्रीका में बहुत से खतरे हैं। इस्राईल हमारी सरहदों पर है, अल्जीरिया को निशाना बनाया जा रहा है।
याद रहे कि इस से पहले अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने भी संयुक्त अरब अमीरात और बहरैन के साथ इस्राईल के संबंधों की आलोचना करते हुए फिलिस्तीन का समर्थन जारी रखने की बात पर बल दिया था।

Exit mobile version