Site icon ISCPress

अमेरिकी और तुर्की सैनिकों की वापसी तक हथियार नहीं सौंपेंगे: हिज़्बुल्लाह इराक़

बगदाद: इराक़ की हिज़्बुल्लाह बटालियन ने कहा है कि इराक़ सरकार के साथ किसी भी तरह की समझौते के लिए हमारी शर्त अमेरिकी और तुर्की सैनिकों की इराक़ से वापसी है।

तस्नीम समाचार एजेंसी के अंतरराष्ट्रीय समूह के अनुसार, अल-जज़ीरा ने इराक़ की हिज़्बुल्लाह बटालियन के एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि उन्होंने कहा कि

“हथियारों के मुद्दे पर किसी भी सरकार के साथ किसी भी समझौते के लिए हमारी शर्त अमेरिकी सैनिकों की वापसी है।”

इस सुरक्षा अधिकारी ने आगे कहा कि : “हमारी एक और शर्त उत्तरी इराक़ से तुर्की सैनिकों की वापसी और पेशमर्गा बलों को भंग करना है, जो इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र में बारेज़ानी के नेतृत्व में मौजूद सशस्त्र बल हैं।”

अल-जज़ीरा ने आगे बताया कि हिज़्बुल्लाह बटालियन के सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री अल-ज़ैदी की गैर-जिम्मेदाराना कार्रवाइयों को लेकर उनका धैर्य अब समाप्त होने के करीब है।

Exit mobile version