Site icon ISCPress

सऊदी चैनल का इस्राईल के राष्ट्रपति से इंटरव्यू, अरब देशों को संदेश

रियाज़: सऊदी चैनल अल अरेबिया को दिए गए एक इंटरव्यू में इस्राईल राष्ट्रपति हर्जोग ने सऊदी अरब और अरब देशों से रिश्ते सामान्य करने की इच्छा जताई

सऊदी अरब के चैनल अल अरबिया के अंग्रेजी विभाग ने हाल ही में इस्राईल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग का इंटरव्यू लिया। यह इंटरव्यू ऐसे समय में हुआ है जब इस्राईल पर क्षेत्रीय देशों में सैन्य कार्रवाई और गाजा में फिलिस्तीनियों की मौतों को लेकर लगातार आलोचना हो रही है।

इंटरव्यू के दौरान हर्जोग ने सऊदी अरब और अन्य अरब देशों के साथ रिश्ते सामान्य करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि इस्राईल का लक्ष्य इन देशों के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाना है।

हर्जोग ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनका सम्मान करते हैं और उनसे मुलाकात की उम्मीद रखते हैं।

इस्राईल के राष्ट्रपति ने कहा कि सऊदी अरब के साथ संबंधों को सामान्य करना इस्राईल की बड़ी इच्छा है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में सीरिया के साथ रिश्ते सुधारना भी इस्राईल के एजेंडे में हो सकता है।

वहीं, सऊदी अधिकारियों का कहना है कि वे कुछ शर्तों के पूरा होने के बाद ही इस्राईल के साथ संबंध सामान्य करने पर आगे बढ़ेंगे। हालांकि, इस मुद्दे पर अरब देशों में अलग-अलग राय देखने को मिल रही है।

Exit mobile version