ISCPress

दो साल बाद पहला विदेशी हाजी सऊदी अरब पहुँचा

दो साल बाद पहला विदेशी हाजी सऊदी अरब पहुँचा

कोरोना जैसी महामारी के बाद इंडोनेशिया का एक समूह मदीना में उतरा और आने वाले हफ्तों में पवित्र शहर मक्का की हज यात्रा करने के लिए तैयार है। दो वर्ष के अंतराल के बाद इंडोनेशिया के हाजियों का एक समूह मदीना शहर में उतरा है, जहां से वे पवित्र शहर मक्का की यात्रा करेंगें। यह जत्था कोरोनो वायरस महामारी के कारण दो साल बाद देश के बाहर से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था है।

आपको बता दें कि सऊदी अरब कि सरकार ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह दस लाख लोगों को – राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय – हज करने की अनुमति देगा। इस देश ने कोरोना महामारी के कारण पिछले साल लगभग 60,000 और 2020 में 1,000 लोगो को ही हज की अनुमति दी थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हज यात्रा लगातार पिछले 2 सालों से स्थगित होती रही है। कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 साल से किसी भी देश से कोई यात्री हज यात्रा के लिए नहीं जा सका था।

देश के हज मंत्रालय के मोहम्मद अल-बैज़ावी ने सरकारी अल-एखबरिया चैनल को बताया, “आज इंडोनेशिया से इस साल के तीर्थयात्रियों का पहला समूह मिला हमारे देश पहुँचा है, और मलेशिया और भारत से उड़ानें जारी रहेंगी। आज हम दो वर्ष बाद देश के बाहर से अल्लाह के मेहमानों का स्वागत करके प्रसन्न हैं।

हज आम तौर से दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक जमावड़ों में से एक हैं, कोरोना वायरस की महामारी से पहले 2019 में 2.5 मिलयन लोगों ने इसमें भाग लिया था। हज में धार्मिक संस्कारों की एक श्रृंखला होती है जो इस्लाम के सबसे पवित्र शहर, मक्का और पश्चिमी सऊदी अरब के आसपास के क्षेत्रों में पांच दिनों में पूरी होती है।

कोरोना वायरस की महामारी से पहले, मुस्लिम तीर्थयात्री सऊदी अरब के राजस्व का मुख्य हिस्सा थे। हर वर्ष सऊदी अरब हाजियों से 12 अरब डॉलर से अधिक का राजस्व अर्जित करता है।

Exit mobile version