गाज़ा : गाज़ा पट्टी में जारी हिंसा के बीच पिछले 24 घंटों में 45 फिलिस्तीनियों के शहीद होने की जानकारी सामने आई है। फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस दौरान 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 36 लोग घायल हुए हैं।
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि गाज़ा पट्टी के अस्पतालों में पिछले 24 घंटे के दौरान 9 मृतकों के शव और 36 घायलों को पहुंचाया गया है। मंत्रालय के मुताबिक, मृतकों में से 7 लोगों की जान हालिया हमलों में गई, जबकि 2 लोगों ने पहले लगी गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ा।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी भी कई पीड़ित मलबे के नीचे और सड़कों पर फंसे हुए हैं। मौजूदा हालात और सुरक्षा चुनौतियों के कारण राहत एवं बचाव दल उन तक पहुंच नहीं पा रहे हैं।
मंत्रालय के अनुसार, 11 अक्टूबर को संघर्ष विराम लागू होने के बाद से अब तक 1,200 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, जबकि 3,888 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा मलबे से 803 मृतकों के शव निकाले जा चुके हैं।
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2023 से अब तक गाजा में इस्राईल के हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 73,326 हो गई है। वहीं घायलों की संख्या 173,997 बताई गई है।
गाज़ा में मानवीय स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। बड़ी संख्या में लोग विस्थापन, चिकित्सा सुविधाओं की कमी और राहत सामग्री की सीमित उपलब्धता जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

