ISCPress

उत्तरी अफ्रीका और मीडिल ईस्ट की विस्फोटक स्थिति का ज़िम्मेदार है पश्चिमी जगत : रूस

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मीडिल ईस्ट और उत्तरी अफ्रीका के विस्फोटक हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि इन खतरनाक हालात का ज़िम्मेदार अमेरिका और उसके घटक पश्चिमी देश हैं।
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने लीबिया को रूस की ओर से भरपूर समर्थन का आश्वासन देते हुए कहा कि पश्चमी जगत के अनावश्यक हस्तक्षेप ने उत्तरी अफ्रीका और मीडिल ईस्ट को अस्थिर कर के रख दिया है।
लावरोफ़ ने लीबिया एक विदेश मंत्री मोहम्मद अल ताहिर से बात करते हुए कहा कि हम लीबिया में शांति एवं राष्ट्रीय समझौता हासिल करने के लिए हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार हैं।
लावरोफ़ ने मोहम्मद ताहिर को संबोधित करते हुए कहा कि रूस पूरी सच्चाई के साथ लीबिया संकट को हल करने के लिए हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।
लावरोफ़ ने कहा कि मीडिल ईस्ट और उत्तरी अफ्रीका के खतरनाक हालात पश्चिमी जगत की देन है। आज मीडिल ईस्ट और उत्तरी अफ्रीका इन देशों के जोपोलिटिकल एक्सपेरिमेंट की भेंट चढ़ गया है। पश्चिमी जगत ने अरब स्प्रिंग को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए स्थिति का दुरूपयोग किया।

Exit mobile version