Site icon ISCPress

ईरान के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया तो परिणाम घातक होंगे

पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के बीच अगर अमेरिका ने ईरान के बिजली ढांचे पर हमले किए तो दुनिया की गंभीर संकट का सामना करना होगा । इस हरकत का जवाब में सबसे पहले लाल सागर का रास्ता बंद करने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

रायटर्स के अनुसार ईरान ने यमन के लोकप्रिय जनांदोलन अंसारुल्लाह से कहा है कि अगर अमेरिका ईरान के ऊर्जा और बिजली बुनियादी ढांचे को निशाना बनाता है, तो वह लाल सागर के तेल मार्ग को बंद करने के लिए तैयार रहे। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, तीन अलग अलग सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के नेतृत्व में इस विकल्प पर चर्चा की गई है और यह संदेश उसके सहयोगी यमन जनांदोलन तक पहुंचा दिया गया है। इस मामले से जुड़े दो वरिष्ठ ईरानी सूत्रों और एक क्षेत्रीय सूत्र ने गुमनाम रहने की शर्त पर इसकी जानकारी दी।

यमन जनांदोलन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि संगठन ने जहाजों पर हमले की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए बाबुल-मंदब जलडमरूमध्य के पास मिसाइलों और ड्रोन की तैनाती की गई है। यह इलाका लाल सागर का प्रवेश द्वार माना जाता है और यमन के ऊंचे इलाकों से हुदेदह बंदरगाह तथा अदन की खाड़ी पर नजर रखता है।

सूत्र के अनुसार, यमन सरकार और लोकप्रिय जनांदोलन अंसारुल्लाह अब केवल आदेश मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अगर यह मार्ग बाधित होता है, तो वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री व्यापार पर बड़ा असर पड़ सकता है, क्योंकि लाल सागर का रास्ता अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

Exit mobile version