Site icon ISCPress

इस्राईल ने सिक्योरिटी जोन के नाम पर अब सीरिया पर‌ किया सैन्य हमला

दक्षिणी सीरिया में इस्राईली सेना ने “सुरक्षा क्षेत्र” (Security Zone) का हवाला देते हुए दरआ प्रांत के आसपास के इलाकों में प्रवेश किया। रिपोर्ट के अनुसार, इस कार्रवाई में दो लोगों को निशाना बनाया गया।

जानकारी के मुताबिक, इस्राईली सैनिक आज सुबह वादी अल-रक़ाद क्षेत्र से आगे बढ़ते हुए दरआ के पश्चिमी इलाके में स्थित जमला गांव तक पहुंच गए। इस्राईली स्नाइपर भी तल्ल अल-मुघर की ऊंची पहाड़ियों पर तैनात किए गए हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस्राईली सैनिकों ने मशीनगनों से कृषि क्षेत्रों की ओर भी गोलीबारी की।

इस्राईली सेना के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि दक्षिणी सीरिया के सुरक्षा क्षेत्र में मौजूद कुछ हथियारबंद लोगों को निशाना बनाया गया है।

गौरतलब है कि इस्राईल पर आरोप लगाया जाता रहा है कि वह लेबनान की तरह सीरिया के दक्षिणी हिस्सों में भी “सुरक्षा क्षेत्र” के नाम पर सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों के घरों और इलाकों पर असर पड़ रहा है।

Exit mobile version