ISCPress

युवराज सिंह ने किया किसानों का समर्थन, नहीं मनाया जन्मदिन, कहा-पिता के बयान से सहमत नहीं

सिक्सर किंग और शहर के क्रिकेटर युवराज सिंह का शनिवार को 39वां जन्मदिन था। सरकार की ओर से नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की ओर से किए जा रहे आंदोलन में अब युवराज सिंह ने भी किसानों का समर्थन किया है। 
जन्मदिन के अवसर पर ट्वीट करते हुए कहा कि इस साल अपना जन्मदिन मानने की बजाय हमारे किसानों और सरकार के बीच चल रही बातचीत में जल्द समाधान के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। 
हमारे किसान हमारे राष्ट्र की जीवनरेखा हैं। मेरा मानना है कि ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसे शांतिपूर्ण बातचीत से हल नहीं किया जा सकता है।
हाल ही में युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने किसान संगठनों के धरने को संबोधित करते हुए हिंदू धर्म और हिंदू महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पिता की इस टिप्पणी पर किनारा करते हुए युवराज सिंह ने कहा कि पिता योगराज सिंह द्वारा की गई टिप्पणी व्यक्तिगत है। वह उनकी सोच से सहमत नहीं है। वह इस देश का बेटा हैं और उनके लिए इससे ज्यादा गर्व की कोई बात नहीं है।
युवराज सिंह ने देश के लोगों से आग्रह किया कि कोविड-19 के चलते असावधानी बरतना बंद न करे। अभी महामारी खत्म नही हुई है और हमें पूरी तरह से इस वायरस को हराने के लिए सावधान रहने की जरूरत है। आखिर में युवराज सिंह ने जय जवान, जय किसान, जय हिंद भी लिखा।

Exit mobile version