ISCPress

दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल पर कथित रूप से हमले को लेकर आप बीजेपी पर हमलावर

दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल पर कथित रूप से हमले को लेकर आप बीजेपी पर हमलावर

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शुक्रवार शाम कथित तौर पर हमला हुआ है। AAP का आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विकासपुरी इलाके में पदयात्रा कर रहे थे, तभी कथित तौर पर भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इस दौरान केजरीवाल मुरादाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाने लगे।

दिल्ली की सीएम आतिशी ने शुक्रवार शाम को दावा किया कि भाजपा के लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने कहा- आज विकासपुरी इलाके में पदयात्रा के दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए और उन पर हमला किया।

आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने बीजेपी को घेरते हुए निशाना साधा। इस बीच यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। अखिलेश यादव ने कहा, “दिल्ली में पदयात्रा के दौरान श्री अरविंद केजरीवाल जी पर हमले का समाचार निंदनीय भी है और चिंतनीय भी। ये हमला किसने करवाया होगा, कहने की आवश्यकता नहीं। सब जानते हैं कि भारत की राजनीति में हिंसा और नफ़रत किसकी राजनीति के सिद्धांत रहे हैं। हिंसक होना हारने की निशानी है।

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि जब केजरीवाल दिल्ली के विकासपुरी इलाके में पदयात्रा कर रहे थे तभी उन पर हमले की कोशिश की गई। सीएम आतिशी ने कहा कि बीजेपी, अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकती इसलिए उनकी जान लेना चाहती है।

सीएम आतिशी ने आप के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर कथित तौर पर हमला करने वाले शख्स की तस्वीर जारी की है। सीएम ने जिस शख्स की तस्वीर शेयर की है, सोशल मीडिया पर उसका नाम रोहित सेहरावत है। नाम के आगे बीजेपी लगाया हुआ है।

Exit mobile version