ISCPress

वसीम की घर वापसी, इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया

वसीम की घर वापसी, इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने आखिरकार इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने की घोषणा कर दी है।

वसीम रिजवी पिछले काफी समय से अपने विवादित बयानों और पवित्र पुस्तक कुरान और पैगंबर साहब के खिलाफ अपमानित और नफरत भरे बयान देता रहा है।
वसीम रिजवी ने आज इस्लाम धर्म छोड़कर विधिवत हिंदू धर्म अपना लिया है उसे डासना मंदिर के विवादित एवं नफरती बयानों के लिए कुख्यात महंत यती नरसिंहानंद सरस्वती ने हिंदू धर्म ग्रहण कराया। उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन को हिंदू धर्म ग्रहण कराते हुए नरसिंह आनंद ने कई तरह के अनुष्ठान भी किए।

धर्म परिवर्तन के बाद अब वसीम त्यागी बिरादरी से जुड़ेगा उसका नया नाम अब हरबीर नारायण सिंह त्यागी होगा। सोमवार सुबह डासना देवी मंदिर में विधि-विधान से वसीम ने हिंदू धर्म ग्रहण किया। इससे पहले वसीम कहता रहा था कि नरसिंह आनंद ही उसका नया नाम तय करेगा। वसीम से हरबीर बने वसीम ने धर्म परिवर्तन के बाद कहा कि वह आज से सिर्फ हिंदुत्व के लिए काम करेगा।

हरबीर नारायण सिंह त्यागी बने वसीम ने कहा कि मुसलमानों का वोट किसी भी राजनीतिक दल को नहीं जाता है। मुसलमान सिर्फ और सिर्फ हिंदुत्व के खिलाफ और हिंदुओं को हराने के लिए वोट करते हैं। आपको बता दें कि हरबीर नारायण सिंह त्यागी ने कुछ दिन पहले ही अपनी वसीयत जारी की थी। इस वसीयत में उसने ऐलान किया था कि उसे मरने के बाद दफनाने के बजाय हिंदू रीति रिवाज से उसका अंतिम संस्कार किया जाए। वसीम ने कहा था कि नरसिंहानंद ही उसकी चिता को आग लगाए। इस वसीयत को जारी करने के बाद हरबीर नारायण सिंह ने अपना एक वीडियो भी जारी किया था जिसमें उसने आशंका जताई थी कि उसकी हत्या की जा सकती है।

Exit mobile version