ISCPress

वरुण गांधी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

वरुण गांधी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट से टिकट कटने के बाद भी चुनाव लड़ने की चर्चाओं को जोर देने वाले भाजपा नेता वरुण गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी ने उनकी जगह जितिन प्रसाद को पीलीभीत से चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि वरुण गांधी की मां मेनका गांधी को फिर से सुल्तानपुर से मौका दिया है।

भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लिस्ट के इंतजार में सबसे ज्यादा निगाहें उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट पर थी। दरअसल, यहां से वरुण गांधी को टिकट मिलने की चर्चा समर्थकों के बीच और ना मिलने की चर्चा विरोधियों के बीच सबसे ज्यादा थी। होली से एक दिन पहले आई भाजपा की लिस्ट में वरुण गांघी का नाम नहीं था।

उनकी जगह योगी सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद का नाम था। फिर यहां से एक नई चर्चा शुरू हुई कि क्या वरुण गांधी बगावती तेवर दिखाते हुऐ चुनाव लड़ेंगे? चर्चा और अफवाहें जोरों पर हैं, पर पारिवारिक सूत्रों का मानना है कि वरुण इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वरुण गांधी ने चुनाव ना लड़ने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने आगे के राजनीतिक भविष्य की रूप रेखा अभी नहीं खींची है। एक दम लगे इस झटके के बाद अभी उन्हें अपनी दिशा और दशा तय करनी है। मगर इतना तो तय है वरुण गांधी लंबे समय तक खामोश बैठने वाले लोगों में से नहीं हैं। ऐसी चर्चा है कि वरुण अब भाजपा के ही संगठन की राजनीति करेंगे या अन्य कोई विकल्प तलाशेंगे।

यूपी के कैबनेट मंत्री जितिन प्रसाद को टिकट मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भगवत शरण गंगवार ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वरुण गांधी ने उन्हें फोन कर अपना समर्थन दिया है। उन्होंने वरुण गांधी को खुला ऑफर देते हुए कहा है कि उनके लिए सपा के दरवाजे खुले हैं।

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार भगवत शरण गंगवार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वरुण गांधी के लोगों ने मुझे फ़ोन किया है। भगवत शरण गंगवार ने कहा कि वरुण गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं को आदेश दिया है कि वे समाजवादी पार्टी को चुनाव लड़वाएं। उनका दावा है कि वरुण गांधी के कार्यकर्ताओं का यह दावा है।

उधर बीजेपी का कहना है कि वरुण गांधी ने चुनाव न लड़ने का मन बनाया है। जितिन प्रसाद को टिकट मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भगवत शरण गंगवार ने बड़ा दावा किया है लखनऊ. लोकसभा चुनाव से पहले यूपी की हाई-प्रोफाइल सीट पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट कटने के बाद सियासत भी शुरू हो गई है। यूपी के कैबनेट मंत्री जितिन प्रसाद को टिकट मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भगवत शरण गंगवार ने बड़ा दावा किया है।

उन्होंने कहा कि वरुण गांधी ने उन्हें फोन कर अपना समर्थन दिया है। उधर ने भी वरुण गांधी को खुला ऑफर देते हुए कहा है कि उनके लिए दरवाजे खुले हैं। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार भगवत शरण गंगवार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वरुण गांधी के लोगों ने मुझे फ़ोन किया है। भगवत शरण गंगवार ने कहा कि वरुण गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं को आदेश दिया है कि वे समाजवादी पार्टी को चुनाव लड़वाएं। उनका दावा है कि वरुण गांधी के कार्यकर्ताओं का यह दावा है। उधर बीजेपी का कहना है कि वरुण गांधी ने चुनाव न लड़ने का मन बनाया है।

यूपी की पीलीभीत सीट पर अब सियासी घमासान तेज हो चुकी है।बीजेपी ने वरुण गांधी का टिकट क्या काटा राजनीति भी तेज हो गई। अंदरखाने से कई तरह की ख़बरें आ रही हैं, लेकिन मौजूदा सांसद कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं। बता दें कि टिकट की घोषणा होने से पहले ही वरुण गांधी के प्रतिनिधि ने चार सेट में नामांकन पर्चा ख़रीदा था। लेकिन जब बीजेपी ने टिकट की घोषणा की तो उनकी मां मेनका गांधी को फिर से सुल्तानपुर से प्रत्याशी बनाया गया, लेकिन वरुण का टिकट कट गया।

Exit mobile version