ISCPress

उप्र भाजपा सरकार ने 3 साल से गन्ने के दाम पर एक फूटी कौड़ी नहीं बढ़ाई: प्रियंका गाँधी

उप्र भाजपा सरकार ने 3 साल से गन्ने के दाम पर एक फूटी कौड़ी नहीं बढ़ाई: प्रियंका गाँधी

पंजाब के किसान गन्ने की फसल के दाम बढ़ाने की मांग कर रहे थे जिसपर पंजाब के किसानों का कहना था कि अगर उनकी मांग नहीं सुनी गई तो वो पंजाब बंद करेंगे किसानों की का सीदा असर आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव पर भी पड़ सकता था जिसको देखते हुए पंजाब सरकार ने किसान संगठनों की मांगों को मान लिया है।

पंजाब सरकार की तरफ से किसानों के मांग मानने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी ने भाजपा की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किसानों की बात सुनी और गन्ने के दाम 360रू/क्विंटल किए। गन्ने का 400रू/क्विंटल का वादा करके आई उप्र भाजपा सरकार ने 3 साल से गन्ने के दाम पर एक फूटी कौड़ी नहीं बढ़ाई है और किसानों द्वारा आवाज उठाने पर “देख लेने” जैसी धमकी देती है।”

बता दें कि पिछले कभी सालों से उत्तर प्रदेश में गन्ना किसान सरकार से फसल के दाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अपनी मांग को लेकर 150 किसानों का दल आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक भी करने जा रहा है। जिसमें प्रमुख किसान नेता भी शामिल रहेंगे। किसानों का ये दल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष अपनी समस्याओं को रखेंगे और गन्ने की फसल के दाम बढ़ाए जाने पर चर्चा करेंगे।

ग़ौर तलब है दरअसल उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ने की फसल का दाम 400 रुपए/ प्रति क्विंटल करने का वादा किया था। लेकिन चुनाव जीतने के बाद लेकिन अपने शासनकाल में उन्होंने गन्ने के दाम में एक रुपए की भी बढ़ोतरी नहीं की है। इसके विपरीत जब गन्ना किसानों द्वारा सरकार के खिलाफ आवाज उठाई गई तो उन पर कार्रवाई किए जाने की धमकी दी जाती है।

बता दें कि पंजाब, उत्तर प्रदेश में किसानों के दाम बढ़ाने के साथ हरियाणा में भी किसानों द्वारा गन्ने के दाम 350 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 370 रुपए प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की जा रही है।

 

 

Exit mobile version