ISCPress

यूपी विधानसभा चुनाव: प्रियंका गाँधी बन सकती हैं मुख्यमंत्री के लिए कांग्रेस का चेहरा

यूपी विधानसभा चुनाव: प्रियंका गाँधी बन सकती हैं मुख्यमंत्री के लिए कांग्रेस का चेहरा

उत्तर प्रदेश में चुनाव क़रीब आते सभी सियासी पार्टियों की सरगर्मियां बढ़ गई हैं इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं और उनकी उत्तर पदेश में बढ़ती सक्रियता के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बड़ा बयान देते हुए कहा है हम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ने जा रहे हैं.

उन्होंने ये भी कहा कि प्रियंका गाँधी उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित करने के लिए कठिन परिश्रम कर रही हैं. बाद में हम उन्हें मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी घोषित कर सकते हैं. इससे पहले कांग्रेस चुनावों को लेकर अपना प्रोमो जारी कर चुकी है, जिसमें प्रियंका को यूपी की उम्मीद बताया गया है.

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. जहाँ पर वो पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बैठकें क्र रही हैं और आने वाले चुनाव की तैयारियों का जायज़ा भी ले रही हैं इस दौरे के दौरान उन्होंने लखनऊ के अलावा रायबरेली और अमेठी का दौरा किया है. यूपी प्रवास के दौरान प्रियंका गांधी जगह कांग्रेस के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से मिल रही हैं और फीडबैक लेकर चुनावी रणनीति को मजबूत करने की मुहिम में जुटी हैं.

ग़ौर तलब है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रतिज्ञा यात्रा निकालने का ऐलान कर चुकी है. यूपी में चुनाव के पहले घर-घर संपर्क के लिए प्रियंका गांधी की अगुवाई में 12 हजार किलोमीटर लंबी यात्रा निकालने का फैसला कांग्रेस कर चुकी है. इसे “कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा: हम वचन निभाएंगे” का नाम दिया गया है, जो शहरी इलाकों के साथ गांवों और कस्बों से होकर गुजरेगी.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला प्रोमो भी जारी कर चुकी है. इसमें प्रियंका को ‘यूपी की उम्मीद’ बताया गया है.

Exit mobile version