ISCPress

यूक्रेन एक और भारतीय छात्र की मौत खार्कीव छोड़ने का निर्देश

यूक्रेन एक और भारतीय छात्र की मौत खार्कीव छोड़ने का निर्देश

यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच भारत के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। पंजाब के बरनाला शहर के एक और भारतीय छात्र की यूक्रेन में मौत हो गई है। इससे पहले कर्नाटक के नवीन यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच घर से खरीदारी के लिए निकले थे तब उनकी मौत हो गई थी।

यूक्रेन में मरने वाले पंजाब के बरनाला शहर के भारतीय छात्र का नाम चंदन जिंदल है। 22 वर्षीय चंदन यूक्रेन में मेडिकल के छात्र थे जिन्हें ब्रेन स्ट्रोक के बाद विनीत्सिया में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले कर्नाटक के नवीन की गोलीबारी की चपेट में आने के कारण मौत हो गई थी। यूक्रेन युद्ध का आज सातवां दिन है। रूस सेना ने बुधवार को दक्षिणी यूक्रेन के खेरसान शहर पर नियंत्रण का दावा किया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि सशस्त्र बलों ने खेरसान के क्षेत्रीय केंद्र को अपने नियंत्रण में ले लिया है। यहां सार्वजनिक सेवाएं एवं परिवहन सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। शहर में भोजन एवं जरूरी सामान की कमी नहीं है। कानून व्यवस्था बनाए रखने, आम नागरिकों की रक्षा करने एवं सार्वजनिक सेवाओं को चालू रखने के लिए रूसी सेना और स्थानीय अधिकारियों के बीच तालमेल के लिए बातचीत चल रही है।

इससे पहले रूसी सेना बर्दियांस्क शहर पर कब्जे का ऐलान कर चुकी है। आजोव सागर पर क्रीमिया के उत्तर पश्चिम में स्थित बर्दियांस्क शहर में महत्वपूर्ण बंदरगाह भी है।

हालांकि खरसान शहर के मेयर ने रूसी सेना के दावों का खंडन करते हुए कहा है कि मृतकों के शवों को हटाने, क्षतिग्रस्त बिजली, गैस, पाइप हीटिंग सिस्टम को बहाल करने के लिए रास्ता खोजने की आवश्यकता है। यह काम तुरंत नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि रिहायशी इमारतों पर हमले में 136 लोगों की मौत हो चुकी है।

Exit mobile version