Site icon ISCPress

ये मेरे जीवन का आखिरी लोकसभा चुनाव होगा: दिग्विजय सिंह

ये मेरे जीवन का आखिरी लोकसभा चुनाव होगा: दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश: राजगढ़ लोकसभा सीट से राजनीति अपने राजनीतिक करियर का अंतिम चुनाव लड़ रहे हैं। दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव करो या मरो की स्थिति में आ गया है। मध्य प्रदेश समेत देशभर में आज रविवार 5 मई को लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार का आखिरी दिन है। आज शाम 6 बजे मध्य प्रदेश के मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ में चुनाव प्रचार थम जाएगा।

लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां धुआंधार प्रचार कर रही हैं और सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बार मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ताल ठोक रहे हैं। इस बार यह हॉट सीट मानी जा रहा है। दिग्विजय सिंह का मुकाबला राजगढ़ से दो बार के सांसद रोडमल नागर से है। उन्होंने रविवार को एक बड़ा ऐलान किया है और कहा है कि ये उनके जीवन का आखिरी चुनाव होगा।

दिग्विजय सिंह ने लिखा, “मैं जब मेरे पिता जी के देहांत के बाद इंजीनियरिंग की डिग्री ले कर राघोगढ़ आ कर रहने लगा, तब मुझे राघोगढ़ के बुजुर्ग नगर सेठ श्री कस्तूरचंद जी कठारी मिलने आए। तब उन्होंने मुझे एक सीख दी। वह यह थी। उन्होंने कहा “राजा साहब हर व्यक्ति के जीवन का लक्ष्य हिंदी की १२ खड़ी के अनुसार होता है।

‘क’ से कमाओ- इतना कमाओ कि आपके परिवार को कमा कर ‘ख’ से खिला सके। ‘ग’ से गहना – जो बचत हो उससे गहना बनाओ। ‘घ’ से घर – गहना ख़रीद कर बचत से घर बनाओ। ‘ङ’ से नाम- घर बनाने के बाद अगर बचत हो तो नाम कमाओ। उन्होंने कहा आप भाग्यशाली हो आपको खाने की कमी नहीं गहनों की कमी घर की कमी नहीं बस अब ‘आप नाम कमाओ’।

मैंने अपने 50 वर्षों के राजनैतिक जीवन में बस यही करने का प्रयास किया है। उसमें मैं कितना सफल हुआ इसका आँकलन मैं स्वयं नहीं कर सकता केवल आम लोग ही कर सकते हैं। यह मेरे जीवन का आख़री चुनाव है और आप यह तय करेंगे कि मैं इसमें कितना सफल हुआ।”

Exit mobile version