ISCPress

हरियाणा में भाजपा के खिलाफ है लहर: प्रियंका गांधी

हरियाणा में भाजपा के खिलाफ है लहर: प्रियंका गांधी

कांग्रेस की प्रत्याशी कुमारी सैलजा के लिए प्रचार करने के लिए वीरवार को प्रियंका गांधी रोड शो के लिए पहुंची। चुनाव प्रचार थम से कुछ घंटे पहले हुए इस रोड शो में कांग्रेस ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान भले ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह व रणदीप सिंह सुरजेवाला नहीं आए। लेकिन हौंसला बढ़ाने के लिए हुड्डा गुट से विधायक अमित सिहाग व उनके पिता डॉ. केवी सिंह पहुंचे। वहीं एसआरके गुट से किरण चौधरी विशेष रूप से कुमारी शैलजा को ताकत देने के लिए पहुंची।

इस दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हरियाणा में बीेजपी के खिलाफ लहर है। उनकी राजनीति से लोग थक चुके हैं। बहुत ज्यादा बेरोजगारी है। महंगाई चरम पर है। बदलाव जरूर होगा। प्रियंका गांधी के रोड शो में भारी भीड़ दिखाई दी। इस बीच कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा और कांग्रेस वरिष्ठ नेता किरण चौधरी ने भी लोगों को संबोधित किया।

प्रियंका ने कहा “हरियाणा में कांग्रेस की जबरदस्त लहर है। पूरे देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में है। जिसकी कीमत यहां के युवा चुका रहे हैं। प्रचंड महंगाई, भ्रष्टाचार और भाजपा की अस्थिरता से जनता उब चुकी है और बड़ा परिवर्तन लाने जा रही है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अब सिरसा के बाद पानीपत में रोड शो करेंगी। पानीपत में जनसभा को संबोधित कर प्रियंका गांधी करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। बीजेपी की तरफ से इस सीट पर पूर्व सीएम मनोहर लाल चुनावी मैदान में हैं।

सिरसा में रोड शो के बाद प्रियंका गांधी ने मीडिया से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी के खिलाफ एक लहर है। पूरे देश में अंडर करंट है और लोग बीजेपी की राजनीति से थक गए हैं। ये सत्ता की राजनीति तो करते हैं, सत्ता पाने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये जनता को नकारने वाली राजनीति है। देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ चुकी है। इस सबसे लोग थक चुके हैं, इसलिए अब बदलाव आएगा।

सिरसा में प्रियंका गांधी का रोड शो श्री श्याम बगीची अनाज मंडी से शुरू होकर जनता भवन, जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, परशुराम चौक, अंबेडकर चौक, लाल बत्ती चौक से होता हुआ सांगवान चौक तक जाना था। लेकिन अंबेडकर चौक तक ही पहुंच पाया। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि समय कम होने के चलते रोड शो के रूट को बदल दिया गया। प्रियंका ने लगभग 25 मिनट का रोड शो किया लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ नहीं किया।

Exit mobile version