ISCPress

प्रधानमंत्री खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं: सोनिया गांधी

प्रधानमंत्री खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं: सोनिया गांधी

जयपुर: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस आज शनिवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडिम में रैली की। इस रैली में कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश कुछ लोगों की जागीर नहीं है। देश से बड़ा कोई नहीं हो सकता है। लेकिन दुर्भाग्य से आज हमारे देश में ऐसे नेता सत्ता में विराजमान हैं, जो लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं।

आज लोकतंत्र खतरे में हैं। लोकतांत्रिक संस्थाओं को बर्बाद किया जा रहा है। हमारे संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है। ये सब तानाशाही है और हम सब इसका जवाब देंगे। हमारा देश पिछले 10 साल से एक ऐसी सरकार के हवाले है, जिसने बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक संकट, असमानता और अत्यचार को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

इस मोदी सरकार ने जो किया है, वह हमारे और आपके सामने है। इसीलिए यह समय हताशा से भरा हुआ है, लेकिन जान लीजिए हताशा के साथ ही उम्मीद का भी जन्म होता है। मुझे पूरा यकीन है कि कांग्रेस के हमारे साथी न्याय के दीपक को अपने सीने की आग से जलाएंगे और हजार आंधियों में उसे संभालकर आगे बढ़ेंगे।

सोनिया गांधी ने कहा कि यह देश सिर्फ चंद लोगों की जागीर नहीं है। यह देश हम सबका है। इसे हमारे पूर्वजों ने अपने खून से सींचा है। इसकी हवाओं में हमारी मां-बहनों के पसीने का नमक है। यह देश हमारे बच्चों का आंगन है। इस देश के मासूम बच्चों से उनके हिस्से का न्याय छीना नहीं जा सकता।

देश के ऊपर हो जाने की बात है, सपने भी नहीं सोची जा सकती है। क्या कोई देश से बड़ा हो सकता है। जो ऐसा सोचता है, देश की जनता मेरी प्यारी बहनें नौजवान किसान, मजदूर और आदिवासी उसे सबक सिखा देते हैं। दूर्भाग्य से आज हमारे देश में ऐसे नेता सत्ता में विराजमान हैं, मोदी जी खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं।

विपक्षी नेताओं को डराने, धमकाने और भाजपा में शामिल कराने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है। इसे बचाने के लिए हमसब एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज रोज की कमाई से खाने-पीने का सामना इकट्ठा कर पाना मुश्किल है। रसोई गैस की बढ़ती कीमत हमारी माताओं-बहनों के सामने मुश्किल खड़ी कर रही है।

भाजपा सरकार आते ही राजस्थान में चिरंजीवी योजना बंद हो गई: प्रियंका
इसके पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी भ्रष्टाचारियों को अपनी पार्टी में ले रहे हैं। आज देश में बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार आते ही राजस्थान में चिरंजीवी योजना बंद हो गई और 25 लाख का बीमा अब 5 लाख हो गया। परिस्थितियां इतनी खराब हैं कि देश में सुनवाई ही नहीं है।

वहीं कांग्रेस के घोषणा पत्र पर प्रियंका ने कहा कि हमारे घोषणा पत्र को हमने न्याय पत्र का नाम दिया है ताकी ये स्पष्ट हो कि ये सिर्फ घोषणाओं की एक सूची नहीं है जिन्हें हम चुनाव के बाद भूल जाएंगे। ये एक संघर्ष की आवाज है, इस देश की आवाज है जो आज न्याय मांग रही है।

Exit mobile version