Site icon ISCPress

थरूर का भाजपा पर हमला, कहा- जेट की संख्या 126 से घटाकर 36 क्यों की गई?

थरूर का भाजपा पर हमला, कहा- जेट की संख्या 126 से घटाकर 36 क्यों की गई?

फ्रांस सरकार द्वारा राफेल डील की जांच के लिए जज की नियुक्ति के बाद से भारत मे एक बार एक बार फिर सियासत को गर्म कर दिया है।

इससे पहले भी राफेल मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच ज़बानी जंग चलती रही है लेकिन फ्रांस सरकार की तरफ से इस मामले में जांच की खबर आने के बाद दोबारा दोनों प्रतियों के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज़ हो गई है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी इस डील को लेकर कुछ सिलसिलेवार ट्वीट करके भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए भाजपा से सवाल किया कि आखिर 126 राफेल जेट की डील को घटाकर 36 क्यों कर दी गई।

शशि थरूर ने कहा कि भाजपा ये दावा करती है कि राफेल की संख्या में कमी एकतरफा फैसला नहीं था बल्कि सेना की मांग के अनुसार ये फैसला लिया गया था। लेकिन मेरा सवाल है किजब 126 राफेल जेट की डील हुई थी तो इसे घटाकर 36 क्यों की गई।

थरूर ने दावा किया है कि फ्रांस की जांच में इस बात का पता चलता है कि फ्रेंच एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरर दसॉल्ट एविएशन ने राफेल की डील को पक्की करने के लिए एक भारतीय बिचौलिए को मोटी रकम दी थी।

साथ ही उनका कहना है कि दसॉल्ट एविएशन का दावा है कि उसने 50 विमानों के लिए सुशेन गुप्ता से डील की थी आधिकारिक अकाउंट में इसे गिफ्ट फोर क्लाइंट बताया गया।

बता दें कि भारत के साथ करीब 59 हजार करोड़ रुपये के राफेल सौदे में कथित भ्रष्टाचार के बारे में फ्रांस के कोर्ट में जाँच होगी जिसके लिए फ्रांस ने एक जज को भी नियुक्त कर दिया है। इस बात की जानकारी फ्रांसीसी मीडिया ने दी है।

Exit mobile version