दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली
महाराष्ट्र में अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायकों आज बुलाई गई बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया। आज शाम पांच बजे उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। इससे ठीक पहले महाराष्ट्र, खासकर मुंबई और बारामती में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। एक ओर सुनेत्रा पवार शपथग्रहण की तैयारियों में जुटी थीं, तो दूसरी ओर उनके बेटे पार्थ पवार अपने दादा शरद पवार से मुलाकात करने पहुंचे गए थे।
अजित पवार के निधन से बारामती के लोगों में शोक का माहौल है। इसी कारण सुनेत्रा पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की विधायक दल की प्रमुख चुनी जाएंगी। इसके बाद उन्होंने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। छगन भुजबल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विधायकों की राय और मौजूदा हालात को देखते हुए सुनीत्रा पवार को समूह नेता और उपमुख्यमंत्री पद सौंपने का फैसला किया गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं।
मीडिया के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “मैं शरद पवार के बयान पर कुछ नहीं कहना चाहता। मैंने विलय के बारे में कुछ नहीं सुना है, इसलिए इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता। मैं एक छोटा आदमी हूं। एनसीपी नेता अजित पवार लगातार विलय के मुद्दे पर बात करने से बचते रहे हैं। मैंने विलय की कोई बात नहीं सुनी, इसलिए कुछ नहीं कहूंगा।”
दरअसल, महाराष्ट्र में बने राजनीतिक हालात के बीच शरद पवार ने अपने एक बयान में कहा था कि एनसीपी के दोनों गुटों का विलय होने वाला था। उन्होंने कहा कि यह अजित पवार की भी इच्छा थी और इसे पूरा किया जाना चाहिए। शरद पवार ने बताया कि अजित पवार, शशिकांत शिंदे और जयंत पाटिल ने दोनों गुटों के विलय को लेकर बातचीत शुरू की थी।
गौरतलब है कि अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। दोपहर में एनसीपी विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई। बैठक से पहले कई नेता उनसे लगातार मुलाकात करते नजर आए थे।

