ISCPress

आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन पर राजकीय शोक दिवस का एलान

आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन पर राजकीय शोक दिवस का एलान 

प्रख्यात जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज की रविवार सुबह छत्तीसगढ़ के चंद्रगिरि तीर्थ में मृत्यु हो गई। उन्होंने 77 साल की आयु में अंतिम सांस ली। आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन के बाद राज सरकार ने आधे दिन के लिए राजकीय शोक दिवस घोषित कर दिया हैं। राजकीय शोक दिवस के समय सीमा में सभी शासकीय भवनों में तिरंगा झंडा आधे झुके रहेंगे। इसके अलावा शासकीय स्तर पर किसी प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा।

जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज कुछ दिनों से बीमार चल रल रहे थे। डोंगरगढ़ की चंद्रगिरी में उन्होंने 77 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। इस खबर से संपूर्ण जैन समाज में शोक की लहर है। देश भर के जैन समाज और आचार्यश्री के भक्तों ने उनके सम्मान में आज एक दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला किया है।

आचार्य विद्यासागर महाराज ने तीन दिन पहले ही समाधी लेने का निर्णय ले लिया था और इसी के चलतेे मुनि शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि समयसागर को पद सौंप दिया। बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को ही उन्होंने मुनि समयसागर और मुनि योगसागर को एकांत में बुलाकर अपनी जिम्मेदारियां उन्हें सौंप दी थीं। बता दें कि ये दोनों मुनि समयसागर और योगसागर उनके गृहस्थ जीवन के सगे भाई हैं।

आचार्य विद्यासागर महाराज का जन्म कर्नाटक के बेलगांव के सदलगा गांव में 1946 में शरद पूर्णिमा के दिन 10 अक्टूबर को हुआ था। आचार्य विद्यासागर महाराज के 3 भाई और दो बहनें हैं। तीनों भाइयों में से 2 भाई आज मुनि हैं और भाई महावीर प्रसाद भी धर्म कार्य में लगे हुए हैं। आचार्य विद्यासागर महाराज की बहनें स्वर्णा और सुवर्णा ने भी उनसे ही ब्रह्मचर्य लिया था। बता दें कि आचार्य विद्यासागर महाराज अब तक 500 से ज्यादा दीक्षा दे चुके हैं। हाल ही में 11 फरवरी को आचार्य विद्यासागर महाराज को गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में उन्हें ब्रह्मांड के देवता के रूप में सम्मानित किया।

आचार्य के निधन की सूचना मिलते ही आचार्यश्री के हजारों शिष्य डोंगरगढ के लिए रवाना हो गए। उनकी समाधि की सूचना के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में अनुयायी डोंगरगढ़ की तरफ रुख कर रहे हैं। जैन समाज के प्रमुख धर्मगुरु आचार्य विद्यासागर जी महाराज थे। कुछ महीने पूर्व विधानसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोंगरगढ़ पहुंचकर जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज से मुलाकात की थी, जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

Exit mobile version