Site icon ISCPress

क्रूरता की हदें पार करने वाला साहिल यूपी से गिरफ़्तार

क्रूरता की हदें पार करने वाला साहिल यूपी से गिरफ़्तार

दिल्ली में अपनी नाबालिग़ गर्लफ्रेंड की बेदर्दी से हत्या करने वाले साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। साक्षी नाम की नाबालिग़ लड़की की हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हत्यारा किस तरह से अपनी गर्लफ्रेंड पर लगातार चाकुओं से हमला कर रहा है। इस वीडियो से एक सनसनी सी फैल गई है। सभी लोग इस वायरल वीडियो को देखकर हत्यारे की निंदा कर रहे हैं।

कमाल की बात तो यह है कि इस वीडियो में वह इस हत्या को गुपचुप तरीके से अंजाम नहीं दे रहा है, बल्कि खुल्लम खुल्ला, धड़ल्ले से, सबके सामने अपनी दोस्त पर चाकुओं से हमला कर रहा है, लोग वहां से गुज़र रहे हैं, उसको लड़की पर वार करते हुए देख भी रहे हैं, लेकिन न तो कोई उसे रोकने की कोशिश कर रहा है और न ही कोई लड़की को बचाने की कोशिश कर रहा है।

इस घटना पर ADCP आउटर-नॉर्थ, दिल्ली राजा बंथिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे, लेकिन कब से जानते थे यह जांच का विषय है। हमारे पास अभी ज़्यादा जानकारी नहीं आई है, हम इसमें जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। 6 टीमें जांच के लिए बनाई गई है। अपराधी को पकड़ने की कोशिश जारी है। चाकू से 20 से ज़्यादा वार किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, साहिल और साक्षी की दोस्ती थी, लेकिन कल उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। साक्षी जब एक बर्थडे में जा रही थी, इसी बीच साहिल ने साक्षी को रास्ते मे रोका और उस पर कई बार चाकू से हमला किया। इसके बाद साहिल ने पत्थर से साक्षी पर हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी साहिल फरार हो गया था और उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर रेड की जा रही थी।

Exit mobile version