लखनऊ के पांच सितारा होटल में हुई रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई
क्रिकेटर रिंकू सिंह अब नई पारी खेलने जा रहे हैं। रिंकू ने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ जिंदगी की नई इनिंग शुरू की है। लखनऊ के पांच सितारा होटल में रिंग सेरेमनी हुई। शादी 18 नवंबर को तय की गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल, जया बच्चन, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, क्रिकेटर प्रवीण कुमार समेत कई खास मेहमान शामिल हुए। रिंकू-प्रिया की रिंग सेरेमनी में करीब 300 से अधिक मेहमान शामिल हुए।
सगाई से पहले रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे। रिंग सेरेमनी के दौरान प्रिया सरोज बेहद भावुक दिखीं। रिंकू सिंह ने जैसे ही प्रिया सरोज को अंगूठी पहनाई वो भावुक हो गईं। इस दौरान रिंकू सिंह उनका हाथ पकड़े नजर आए।
बता दें कि, प्रिया सरोज अधिवक्ता भी हैं और पहली बार सांसद बनी हैं। प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मछली शहर लोकसभा सीट से सांसद हैं, वहीं रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के बहुत ही आक्रमक बल्लेबाज हैं। रिंकू और प्रिया दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे को जानते हैं और पसंद कर रहे थे।
प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने कहा कि, रिंकू और प्रिया एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। प्रिया की सहेली के पिता जो कि क्रिकेटर हैं, उन्हीं के माध्यम से दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों ने परिजनों की रजामंदी से शादी करने का फैसला किया है। दोनों की शादी को लेकर हाल ही में समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत में तूफानी सरोज ने बताया था कि, सगाई संपन्न होने के बाद शादी की तारीख 18 नवंबर तय की गई है।

