ISCPress

भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुनी गईं

भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुनी गईं

भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग गई है। 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा। शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक रेखा गुप्ता के रूप में BJP ने मौजूं वक्त में अपने पहले महिला सीएम की घोषणा कर दी है।

रेखा गुप्ता दिल्ली में 26 साल बाद बन रही बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री होंगी। उनके नाम की घोषणा के साथ ही पिछले 12 दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। रेखा गुप्ता गुरुवार को रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

दिल्ली में छात्र राजनीति से सक्रिय सियासत में आई रेखा गुप्ता चौथी महिला मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगीं। उनका जन्म 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जुलाना में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और बाद में प्रबंधन और कला में मास्टर डिग्री हासिल की।

हाल ही में, 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनावों में शालीमार बाग से विधायक के रूप में उनकी जीत हुई। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार बंदना कुमारी को हराया। रेखा गुप्ता ने अपनी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता को दिया और कहा कि दिल्ली के लोग विकास की उम्मीद करते हैं।

रेखा गुप्ता वैश्‍य समुदाय से आती हैं, जो दिल्ली में अछि खासी संख्या में है। वैश्य समुदाय को भाजपा का कोर वोटर माना जाता है। उनके राजनीतिक अनुभव और लोकप्रियता को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे थे कि यदि दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री का चुनाव होता है, तो रेखा गुप्ता की दावेदारी काफी मजबूत हो सकती है। फिलहाल देश में बीजेपी के कोई भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है।

Exit mobile version