ISCPress

राजस्थान, कैबिनेट बदलाव से खुश दिखे सचिन पायलट, कहा पार्टी में कोई गुट नहीं

राजस्थान, कैबिनेट बदलाव से खुश दिखे सचिन पायलट, कहा पार्टी में कोई गुट नहीं राजस्थान में पिछले कुछ समय से कांग्रेस में चल रही है कलह के बाद हुए कैबिनेट विस्तार से पार्टी में मचा घमासान थमता नजर आ रहा है।

राजस्थान कैबिनेट में हुए विस्तार से सचिन पायलट भी खुश नजर आ रहे हैं। सचिन पायलट ने कहा कि चर्चा और गहन विचार विमर्श के बाद पार्टी नेतृत्व ने जो कदम उठाया है उससे अच्छा संदेश जाएगा। खुशी की बात है जो कमी है उसे पूरा किया गया है।

अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल में 4 दलित चेहरों को जगह दी गई है। सचिन पायलट ने कहा कि हमारी सरकार में बड़ी संख्या में दलित समाज के लोगों को जगह दी गई है। हमारी पार्टी में कोई गुट नहीं है। मैं सुबह अखबार पढ़ रहा था कि किस गुट से कितने मंत्री बने, इस गुट से इतने लोगों को मिली मंत्रिमंडल में जगह , सचिन पायलट ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हमारी पार्टी में गुटबाजी जैसी बात नहीं है।

 

राजस्थान में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में 3 महिलाओं को भी मंत्री बनाया गया है। इस पर सचिन पायलट ने कहा कि वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सोच को सामने लेकर आए हैं और इसी सोच के अनुसार कैबिनेट में 3 महिलाओं को जगह दी गई है। सचिन पायलट ने मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस आलाकमान और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद देते हुए कहा कि एससी और एसटी समाज से भी मंत्री बनाए गए हैं।

Exit mobile version