Site icon ISCPress

चुनावी सभा में घायल बुजुर्ग से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी

चुनावी सभा में घायल बुजुर्ग से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी की रैली में घायल हुए बुजुर्ग से आधी रात मिलने के लिए अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान घायल बुजुर्ग का हाल-चाल जाना। बुजुर्ग शख्स रायबरेली के लालगंज में हुई कांग्रेस की चुनावी सभा में हिस्सा लेने के लिए गया था, लेकिन तभी वह वहां घायल हो गया। इसके बाद जब प्रियंका को इस बात की खबर मिली, तो वह रात में ही उससे मुलाकात करने के लिए अस्पताल पहुंचीं।

प्रियंका गांधी मंगलवार को अमेठी में प्रचार के बाद देर रात रायबरेली पहुँचीं तो पता चला कि बीते दिन लालगंज की सभा के दौरान सरेनी के ग्राम छतौना निवासी जालिपा नाई जो वहाँ भाषण सुनने आए थे घायल होने पर अस्पताल में भर्ती हैं। इस पर बिना आराम किए आधी रात में प्रियंका गाँधी उनका कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंची गई। प्रियंका गाँधी ने उनके अस्पताल में घायल जालिपा का हाल चाल जाना एवं उनके परिजनों को हिम्मत दी।

उन्होंने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की चर्चा की और उनके बेटे कुलदीप और बहू को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उनकी बहू को गले लगाकर भावुक हो गई। बता दें कि है कि जालिपा एवं उनके बेटे एक छोटा सा सैलून चलाते हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार अमेठी और रायबरेली में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रही हैं। प्रियंका गाँधी ने प्रधानमंत्री समेत भाजपा नेताओं को चुनौती दी कि जनता को बताएं कि दस साल में क्या काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता यहां आकर बहकी बहकी बातें करते हैं, क्योंकि उन्होंने दस साल में आपके लिए कोई काम नहीं किया। अब आपका ध्यान भटकाने के लिए इधर उधर की बातें कर रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव ने खीरों में कहा कि मोदी सरकार ने बड़े खरबपतियों के 16 लाख करोड़ माफ किए। उन्हें देश की सारी संपत्तियां सौंप दीं और अपनी पार्टी को सबसे अमीर पार्टी बनाया, जबकि देश के गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं को पूरी तरह से नकार दिया है। सोच समझकर वोट दीजिए और ऐसी सरकार लाइए जो आपके लिए काम करे।

Exit mobile version