ISCPress

प्रियंका गांधी का बीजेपी पर परीक्षा माफिया को बचाने का आरोप

प्रियंका गांधी का बीजेपी पर परीक्षा माफिया को बचाने का आरोप

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में पर्चा लीक की एक और घटना का हवाला देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परीक्षा माफिया और सरकार में बैठे भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए करोड़ों युवाओं की बुनियाद खोखली कर रही है। उन्होंने परीक्षा से पहले 12वीं कक्षा के गणित और जीव विज्ञान के प्रश्नपत्र कथित तौर पर व्हाट्सएप पर साझा किए जाने की घटना का जिक्र किया।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि, बताया कि पेपर फिर लीक हो गया है! लेकिन क्यों? भाजपा काल में नौकरी परीक्षाओं से लेकर बोर्ड परीक्षाओं तक लगभग हर पेपर लीक हो रहा है। जब बच्चे अपना भविष्य बनाना सीखते हैं तो बोर्ड परीक्षाएँ पहली चुनौती होती हैं जिनका सामना बच्चे करते हैं।

अगर उन्हें यहां इतना धोखा मिलेगा तो वे आगे क्या करेंगे?” उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी, सरकार में बैठे परीक्षा माफिया और भ्रष्ट लोगों को बचाने के लिए करोड़ों बच्चों और युवाओं की नींव खोखला कर रही है। प्रियंका गांधी ने सवाल किया, ‘‘क्या बीजेपी नहीं चाहती कि प्रदेश के बच्चे अच्छे से पढ़-लिखकर अपना भविष्य संवारें?’’

प्रियंका ने ट्वीट के साथ लिखा, खबरों के अनुसार UP-TET पेपर आउट घोटाले का मास्टरमाइंड भाजपा विधायक का भाई है। योगी आदित्यनाथजी सख्ती और पारदर्शिता की आपकी सभी बातें खोखली हैं। बता दें कि, कांग्रेस, सपा और अन्य दलों के नेता यूपीटेट भर्ती परीक्षा लीक को लेकर लगातार सरकार पर हमलावर रहे हैं।

Exit mobile version