Site icon ISCPress

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, देश और हिन्दू आरएसएस के कारण सुरक्षित

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, देश और हिन्दू आरएसएस के कारण सुरक्षित भाजपा की विवादित सांसद एवं आतंकी हमलों के आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आरएसएस को लेकर बयान देते हुए कहा है कि आज हिंदू और देश आरएसएस के कारण सुरक्षित है।

प्रज्ञा ठाकुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रही थी जिसमें भूपेश बघेल ने आरएसएस की तुलना नक्सलियों से की थी। कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि भूपेश बघेल अपने राज्य में देखें जहां धर्म परिवर्तन हो रहा है। प्रज्ञा ठाकुर के अनुसार छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर हिंदुओं को ईसाई बनाया जा रहा है। भूपेश बघेल अपने घर में झांके, आरएसएस को समझने में कई पीढ़ियां लग जाएंगी लेकिन यह बात नहीं समझ पाएंगे।

 

वहीँ प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने जवाब देते हुए कहा है कि “बकौल प्रज्ञा सिंह ठाकुर देश सुरक्षित है तो आरएसएस के कारण। क्या हमारी सीमा पर सभी धर्मों की रेजीमेंट के बहादुर व शहीद सैनिक बुज़दिल व गद्दार हैं ? यह पूछने की हिम्मत है आपमें कि 96 सालों में संघ का पंजीयन, बायलॉज, सदस्यता सूची कहां है ? डर है कहीं आप जैसा हश्र न हो अन्य अतिवादियों का।

प्रज्ञा सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस वही है जब कोई आतंकी मरता है तो उसके घर धन देने चले जाते हैं। कांग्रेस को खर खरी सुनते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कभी देशभक्त पार्टी नहीं हो सकती। भूपेश बघेल के इस तरह के बयान से आरएसएस को कोई फर्क नहीं पड़ता।

Exit mobile version