Site icon ISCPress

पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता: गृहमंत्री अमित शाह

पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता: गृहमंत्री अमित शाह

आज गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का  76वां जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर में सेवा-संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन  पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उन्हें 36 देशों ने सम्मान दिया है।

इसके बाद उन्होंने मोदी के जन्मस्थान वडनगर से लोकसभा क्षेत्र वाराणसी तक करीब 1300km की बाइक रैली रवाना की। वहीं, बनारस से भी वडनगर के लिए बाइक रैली रवाना हुई। इस रैली में करीब 600 युवा, 10 राज्य और 193 जिले जुड़ेंगे। रैली का समापन 7 अक्टूबर को होगा।

शाम 6-7 बजे तक ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों से घर के बाहर दीये जलाने की अपील की थी।

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और MoS पंकज चौधरी ने वाराणसी में बाइकर्स को लड्डू बांटे। ये वाराणसी से वडनगर जाएंगे और PM की 25 साल की सेवा का संदेश फैलाएंगे।

पीएम मोदी भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे PM भी हैं। वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4077 दिनों (24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977) का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। 17 सितंबर 2026 तक बतौर प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी 4497 दिन पूरे कर चुके हैं।

हालांकि सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम है। वे 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक यानी लगातार कुल 6126 दिन तक इस पद पर रहे। PM मोदी नेहरू के रिकॉर्ड से 1629 दिन पीछे हैं। रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 2029 के बाद भी PM रहना पड़ेगा।

Exit mobile version