ISCPress

मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा कर अमन की दुआ मांगी

मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा कर अमन की दुआ मांगी

ईद का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह प्रदेश के अलग-अलग जिलों की मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज पढ़ी और मुल्क की तरक्की व अमन के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर सुरहक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जा रही है।

ईद के मौके पर जामा मस्जिद में मुस्लिम लोगों ने नामाज अदा की। दिल्ली के जामा मस्जिद में काफी संख्या में लोग पहुंचे और एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा कर अमन की दुआ मांगी।

ईद के मौके पर पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर आपसी भाईचारे को बढ़ने की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि ये त्योहार एकजुटता और शांति की भावना फैलाए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं देते हुए कहा ‘ये ईद का ये त्योहार एकता और सद्भाव बढ़ाने वाला यह पर्व हमें क्षमा एवं दान करने की शिक्षा भी देता है। ईद गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद करने और उनके साथ खुशियां बांटने का अवसर है। यह त्योहार हमें शांतिपूर्ण जीवन जीने तथा समाज की खुशहाली और समृद्धि के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।

रामनगरी अयोध्या में  ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक ईद की नमाज संपन्न हुई। शहर के सिविल लाइन ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा की। ईद की नमाज में मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी गई। शहर के काजी मौलाना समसुल कादरी ने ईद की नमाज पढ़ाई।

Exit mobile version