ISCPress

संसद तक पहुंचा पेगासस स्पाईवेयर विवाद, राहुल गाँधी ने कसा तंज़

संसद तक पहुंचा पेगासस स्पाईवेयर विवाद, राहुल गाँधी ने कसा तंज़ पेगासस स्पाईवेयर विवाद को लेकर छिड़ी बहस दुनियभर में चर्च का विषय बनी हुई है।

संसद के मानसून सत्र में इस मामले पर चर्चा के लिए विपक्षी सांसदों ने नोटिस दिया है। पेगासस स्पाईवेयर विवाद को लेकर छिड़ी बहस की गूंज अब संसद के मानसून सत्र में भी सुनाई दी है। इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कूद पड़े हैं। उन्होंने पेगासस मामले में एक ट्वीट किया है।

पेगासस का देश के कई राजनेताओं और पत्रकारों की फोन टैपिंग के लिए इस्तेमाल किया गया था। इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कूद पड़े हैं। उन्होंने पेगासस मामले में एक ट्वीट किया है।

पेगासस हैशटैग के साथ राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया है और उसमें लिखा है, ‘हम जानते हैं कि वे क्या पढ़ रहे हैं- आपके फोन में सब कुछ!’

याद रहे किदुनिया भर के समाचार संगठनों के एक समूह ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल की स्पाईवेयर कंपनी पेगासस का विभिन्न देशों की सरकारों द्वारा पत्रकारों, राजनेताओं और अन्य प्रमुख नागरिकों की जासूसी के लिए इस्तेमाल किया गया।

रविवार को प्रकाशित होने वाली इस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि भारत में पेगासस का इस्तेमाल करीब 300 लोगों के फोन हैक करने के लिए किया गया। इनमें राजनेता, प्रमुख पत्रकार, विपक्ष के नेता और यहां तक की कुछ केंद्रीय मंत्री भी शामिल थे।

इस रिपोर्ट में दवा किया गया है कि ज्यादातर प्रमुख लोगों को लोकसभा चुनाव से पूर्व 2018 और 2019 में निशाना बनाया गया। हालाँकि मोदी की केंद्र सरकार ने कहा है कि यह रिपोर्ट तथ्यों पर आधारित नहीं है और काल्पनिक निष्कर्षां पर आधारित है।

मोदी सरकार की ओर से कहा गया है कि यह खराब शोध और सम्मानित मीडिया संगठनों द्वारा परिश्रम की कमी की ओर भी इशारा करता है। केंद्र ने कहा है कि कुछ अनाधिकृत नहीं हुआ है। इससे पहले करीब 19 महीने पहले जब यह मामला सामने आया था, तब भी सरकार की ओर से यही कहा गया था।

 

Exit mobile version