ISCPress

आगरा में दीपावली के पवित्र पर्व पर दरिंदों द्वारा महिला की पवित्रता तार तार

आगरा में दीपावली के पवित्र पर्व पर दरिंदों द्वारा महिला की पवित्रता तार तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रेप की हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। होटल होम स्टे में महिला कर्मचारी के साथ चार लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने पांच लोगो को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें से चार पुरुष और एक महिला जिसने आरोपियों का साथ दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपियों ने गैंगरेप से पहले पीड़िता को जबरन शराब भी पिलाई। इतना ही नहीं युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके सिर पर कांच की बोतल भी दे मारी।

युवती की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग एकट्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे जबरन कमरे में ले जाकर उसके साथ मारपीट और गैंगरेप किया गया।

मामले में बसई पुलिस चौकी के प्रभारी मोहित शर्मा ने मीडिया को बताया कि शनिवार की आधी रात के आस पास पीड़िता का फोन आया जो मदद के लिए चिल्ला रही थी। हम तुरंत होम स्टे पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। पीड़िता की उम्र करीब 25 साल है और वह वहीं काम करती थी।

इस घटना ने यूपी सरकार के महिला सुरक्षा के दावे की पोल खोल दी है। वहीं विपक्षी दल भी इस घटना और दरिंदगी पर योगी सरकार पर हमलावर हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने इस वीडियो को शेयर करके प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

दीपावली के दिन जहां दुनिया दियों से घर-आंगन रौशन करने और पटाखों से जश्न मनाने में डूबी है, वहीं आगरा में एक बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करके दरिंदों ने इस त्यौहार के मुंह पर कालिख पोत दिया। इस पावन त्यौहार पर भी एक बेटी दरिंदों का शिकार हो जाती है। लेकिन, सत्ता को फ़र्क़ नहीं…

वहीं मामले में आगरा सदर की सहायक पुलिस आयुक्त अर्चना सिंह ने कहा कि घटना शनिवार रात एक होटल होम स्टे में हुई है। एसीपी ने कहा, घटना के बाद चार पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। जिसके बाद जरुरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल होम स्टे को सील कर दिया गया है।

Exit mobile version