ISCPress

नीतीश अगला विधानसभा चुनाव चाहे जिस गठबंधन से लड़ें, हार जाएंगे: प्रशांत कुमार

नीतीश अगला विधानसभा चुनाव चाहे जिस गठबंधन से लड़ें, हार जाएंगे: प्रशांत कुमार

पटना: बिहार में नीतीश कुमार के सियासी घमासान के बीच जन स्वराज पार्टी के प्रमुख और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बहुत ही सख़्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार जिस भी गठबंधन के साथ लड़ना चाहें लड़ें, लेकिन उन्हें 20 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी और गठबंधन असफल होगा। अगर वह उससे ज्यादा सीटें जीतते हैं तो मैं अपने काम से संन्यास ले लूंगा।”

इससे पहले भी प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए कहा था कि अगर वह इंडिया एलायंस के साथ संसदीय चुनाव लड़ते हैं तो इंडिया एलायंस को 5 सीटें भी नहीं मिलेंगी, अगर पांच से ज्यादा सीटें मिलीं तो मैं जनता के सामने माफ़ी मांग लूँगा। अब जब नीतीश कुमार ने पाला बदल लिया है और बीजेपी की गोद में बैठ गए हैं तो प्रशांत किशोर ने एक बार फिर उनकी आलोचना की है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार बहुत स्मार्ट हैं। वे बिहार की जनता को धोखा दे रहे हैं लेकिन बिहार की जनता उनकी चतुराई का बदला ब्याज सहित चुकायेगी। नीतीश ने बीजेपी के साथ जो नया गठबंधन बनाया है, वह 2025 तक नहीं चलेगा। इससे बीजेपी को भारी नुकसान होगा। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि अगर अगले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी को 20 से ज्यादा सीटें मिलेंगी तो वह अपने काम से संन्यास ले लेंगे।

बता दें कि प्रशांत कुमार की यह प्रतिक्रिया नीतीश कुमार के पलटी मारने और इंडिया गठबंधन छोड़कर भाजपा के साथ सरकार बनाने के बाद आयी है। प्रशांत कुमार चुनावी रणनीतिकार हैं, और उन्होंने भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल के साथ साथ नितेश कुमार के लिए भी काम किया है। अब उन्होंने जन स्वराज नाम से अपनी ख़ुद की पार्टी बनाई है, और इस समय अपनी पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए काफी सक्रीय नज़र आ रहे हैं।

Exit mobile version