ISCPress

5 साल में 6.76 लाख से अधिक भारतीयों ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी कहा कि विदेश मंत्रालय के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कुल 1,24,99,395 भारतीय नागरिक विदेशों में रह रहे हैं।

भारतीय न्यूज़ एजेंसी इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया कि 2015 और 2019 के बीच 6.76 लाख से अधिक भारतीयों ने भारतीय राष्ट्रीयता को छोड़कर अन्य देशों की नागरिकता ले ली है ।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने बताया कि 2015 में 1,41,656 भारतीयों ने भारतीय नागरिकता को छोड़ कर दूसरे देश की नागरिकता को अपनाया था इसी तरह 2016 में 1,44,942 भारतीय नागरिकों ने 2017 में 1,27,905 नागरिकों ने, 2018 में 1,25,130 नागरिकों ने,और 2019 में 1,36,441 भारतीयों ने भारतीय नागरिकता को छोड़ दिया था।

Exit mobile version