मोदी के कैबिनेट मंत्री की जजों को नसीहत, सोच समझ कर बोलें

मोदी के कैबिनेट मंत्री की जजों को नसीहत, सोच समझ कर बोलें

केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने जजों पर बात करते हुए बड़ी टिप्पणी की है ।

मोदी कैबिनेट के कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि चुनाव आयोग के बारे में जजों को सोच समझकर बोलना चाहिए। केंद्रीय कानून मंत्री किरण किरण रिजिजू विधायिका का चुनाव आयोग और न्यायपालिका के बीच आपसी तालमेल पर बात कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि परिस्थितियों को समझना चाहिए। चुनाव आयोग, न्यायपालिका और विधायिका के बीच तालमेल होना जरूरी है लेकिन किसी के काम में हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसी की भी आलोचना करना ठीक है और यह की जा सकती है लेकिन भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। कोर्ट को भी ध्यान देना चाहिए कि वह किस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहा है और किन शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। तीखी आलोचना करने में बुराई नहीं है लेकिन अच्छे कामों की सराहना भी होनी चाहिए। हर कोई अपना काम कर रहा है।

केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि देश के हर नागरिक के पास वोटर कार्ड होता है और यह सबसे महत्वपूर्ण है जो लोकतंत्र के महत्व एवं नागरिक अधिकारों को दर्शाता है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने अच्छा काम किया है। मैं खुद पिछले सात चुनाव लड़ चुका हूं और मेरा अनुभव भी बहुत अच्छा रहा है। यही भारत के लोकतंत्र को और मजबूत बनाता है।

 

केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि मैंने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों और अपने सहयोगियों को तालमेल बनाकर चलने को कहा है। जजों को चुनाव आयोग के बारे में बोलने से पहले सोचना और समझना चाहिए। परिस्थितियों को समझना जरूरी है। संसद से लॉ रिफार्म वाला बिल पास तो हो गया पर मुझे जो सराहना करने थी उसका मौका नहीं मिला। आने वाले दिनों में और भी चुनाव सुधार किए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने चुनाव आयोग की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि कोविड-19 के दौरान चुनाव आयोग ने जिस तरह से काम किया है वह सराहनीय है। उसने लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई परेशानी नहीं आने दी। यह एक चुनौती को पूरा करने की तरह था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो लोग लोकतंत्र को चुनौती देना चाहते हैं वह चुनाव आयोग और चुनावों को ही चुनौती देने लगते हैं।

किरण रिजिजू ने चुनाव आयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना काल में भी चुनाव आयोग ने बहुत अच्छे तरीके से चुनाव करवाए हैं। वहीँ कार्यक्रम में मौजूद मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि मौजूदा समय में देश में ९५,3 करोड़ मतदाता हैं। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी मतदाता व्यवस्था की कमी के कारण मतदान करने के अधिकार से वंचित ना रहे।

हमने चुनाव कोविड-19 में असाधारण परिस्थितियों में भी मिलकर काम किया जिसकी पूरी दुनिया सराहना कर रही है। राजनीतिक दलों की भी सराहना करता हूं जो कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles