Site icon ISCPress

अडानी पर चर्चा करने से डरती है मोदी सरकार: प्रियंका गांधी

अडानी पर चर्चा करने से डरती है मोदी सरकार: प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को संसद में अडानी मुद्दे पर भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अडानी मामले पर चर्चा करने से डरती है। प्रियंका गांधी ने कहा कि वे (भाजपा) अडानी मुद्दे पर चर्चा से डरते हैं। मैं संसद में नई हूं, लेकिन अब तक प्रधानमंत्री को संसद में नहीं देखा गया। आखिर हम यह मुद्दा क्यों न उठाएं?

वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित होने की बाद संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार सदन को चलने ही नहीं दे रही है। हमारे जो भी प्रदर्शन हैं, ये सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच होते हैं। सदन शुरू होते ही हम अंदर चले जाते हैं, लेकिन सत्तापक्ष के लोग कुछ ऐसा करते हैं कि सदन स्थगित हो जाता है। यही इनकी रणनीति है।’’

उन्होंने कहा कि (इससे) साफ है कि बीजेपी, अडानी मामले पर बहस नहीं करना चाहती, क्योंकि सारी बातें सामने आ जाएंगी। प्रियंका गांधी ने कहा बीजेपी अडानी मामले पर चर्चा से डरी हुई है। बीजेपी द्वारा सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरोस के बीच संबंध का आरोप लगाने पर प्रियंका गांधी ने कहा, “यह सबसे हास्यास्पद बात है जो वे कह सकते थे। वे 1994 की किसी बात का जिक्र कर रहे हैं, जिसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। किसी को पता नहीं है कि वे क्या कह रहे हैं। वे यह सब सिर्फ इसलिए कर रहे हैं ताकि अडानी मुद्दे पर चर्चा न हो।

संसद परिसर में अडानी मामले पर विपक्षी सांसदों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने काले झोलों का इस्तेमाल किया जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी के कार्टून छपे थे। झोलों पर ‘मोदी-अडानी भाई-भाई’ लिखा हुआ था।

Exit mobile version